IIT कानपुर में कोरियन पॉप और भोजपुरी का अनोखा संगम
IIT कानपुर के सांस्कृतिक उत्सव में Aoora की धमाकेदार परफॉर्मेंस
IIT कानपुर: कोरियन पॉप और भोजपुरी संगीत का अनोखा मेल देखने को मिला IIT कानपुर के सांस्कृतिक उत्सव ‘अंतराग्नि 2026’ में। दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध गायक और ‘बिग बॉस 17’ के पूर्व प्रतिभागी Aoora ने अपने देसी अंदाज से ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा कैंपस झूम उठा। लाल कुर्ता और सफेद पजामा पहनकर मंच पर आए Aoora ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के लोकप्रिय गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर परफॉर्म किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
IIT कानपुर के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘अंतराग्नि 2026’ में Aoora की परफॉर्मेंस देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे। मंच पर आते ही उनके देसी लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। जब Aoora ने भोजपुरी गाने के बोल अपनी कोरियन-हिंदी टोन में गाना शुरू किया, तो छात्रों का उत्साह देखते ही बना।
पवन सिंह का प्रसिद्ध गाना ‘कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलू’ बजते ही कैंपस तालियों और सीटियों से गूंज उठा। छात्रों ने भी गाने पर जमकर डांस किया। Aoora ने अपनी इस परफॉर्मेंस का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया और IIT कानपुर के छात्रों के लिए एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि छात्रों ने केवल शो नहीं देखा, बल्कि इसे जीवंत बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने कैंपस के लोगों के प्रति अपने प्यार का इजहार किया।
data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/reel/DfT-vKcSbq0/" data-instgrm-version="14">
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस अनोखे फ्यूजन की सराहना कर रहे हैं। कुछ ने इसे कोरियन पॉप और भोजपुरी का शानदार संगम बताया, जबकि अन्य ने Aoora की ऊर्जा की प्रशंसा की। दक्षिण कोरिया के गायक और रैपर Aoora भारत में ‘बिग बॉस 17’ में अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद काफी चर्चित हुए थे। भारतीय संगीत और संस्कृति के प्रति उनका लगाव अक्सर देखने को मिलता है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।
