भारत की सबसे सुरक्षित कारें: 2026 में सुरक्षा के मामले में टॉप मॉडल
सुरक्षा फीचर्स पर ध्यान केंद्रित
भारत की सबसे सुरक्षित कारें(Safest Cars India) आजकल बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऑटो कंपनियां अपने वाहनों में सुरक्षा फीचर्स पर विशेष ध्यान दे रही हैं। ग्राहक भी उन गाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं जिनमें उच्च स्तर के सुरक्षा फीचर्स मौजूद हैं। वर्तमान में भारतीय बाजार में कई ऐसी गाड़ियां उपलब्ध हैं जो न केवल आकर्षक डिजाइन में हैं, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी बेहतरीन हैं। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा तक, कई कंपनियों की कारें मजबूत सुरक्षा पैकेज के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। आइए, जानते हैं भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सुरक्षित कारों (Safest Cars India 2026) के बारे में।
मारुति सुजुकी विक्टोरियस
Maruti Suzuki Victoris
सुरक्षा के मामले में मारुति सुजुकी विक्टोरियस ने एक मजबूत स्थिति बनाई है। BNCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी ने वयस्क सुरक्षा में 31.66 / 32 अंक और बाल सुरक्षा में 43/49 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों श्रेणियों में विक्टोरियस को पांच सितारा सुरक्षा रेटिंग मिली है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है।
किया सेल्टोस
Kia Seltos
Kia Seltos भी उन एसयूवी में शामिल है जिन्हें सुरक्षा के मामले में काफी मजबूत माना जाता है। BNCAP टेस्ट में इसे वयस्क सुरक्षा के लिए 31.70/32 और बाल सुरक्षा में 45/49 अंक मिले हैं। इसमें सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, ISOFIX माउंट और TPMS जैसे फीचर्स शामिल हैं। सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से 21.82 लाख रुपये तक है।
महिंद्रा BE6
Mahindra BE6
महिंद्रा BE6 इलेक्ट्रिक एसयूवी भी सुरक्षा के मामले में उत्कृष्ट है। BNCAP क्रैश टेस्ट में इसे वयस्क सुरक्षा में 31.97/32 और बाल सुरक्षा में 45/49 अंक मिले हैं। इसके शानदार प्रदर्शन के कारण इसे दोनों श्रेणियों में पांच सितारा रेटिंग मिली है। इसकी कीमत BaaS योजना के साथ 11.45 लाख रुपये से 27.70 लाख रुपये तक है, जबकि बिना BaaS योजना के इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.45 लाख रुपये से शुरू होती है।
महिंद्रा XEV 9e
Mahindra XEV 9e
महिंद्रा की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e ने भी क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। इसे वयस्क सुरक्षा में 32/32 अंक और बाल सुरक्षा में 45/49 अंक मिले हैं। सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से 31.25 लाख रुपये तक है।
टाटा हैरियर EV
Tata Harrier EV
Tata Harrier EV भी सुरक्षित गाड़ियों की इस सूची में अपनी मजबूत सुरक्षा के साथ शामिल है। BNCAP क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने वयस्क सुरक्षा में 32/32 अंक और बाल सुरक्षा में 45/49 अंक प्राप्त किए हैं। इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे कई महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये तक है।
