TRAI का नया नियम: अब प्रीपेड यूजर्स के लिए बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज उपलब्ध
TRAI का नया नियम
TRAI का नया नियम: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मंगलवार को प्रीपेड मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। TRAI ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 को लागू किया है। इसके तहत मोबाइल सेवा प्रदाताओं को केवल कॉल और एसएमएस वाले रिचार्ज विकल्प भी पेश करने होंगे। इस कदम से उपभोक्ताओं को महंगे डेटा रिचार्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वे सस्ते रिचार्ज प्लान का लाभ उठा सकेंगे। TRAI ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है।
ट्राई के नियम
TRAI ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल सेवा प्रदाताओं को अब बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज विकल्प पेश करने होंगे। TRAI के नियमों के अनुसार:
- टेलीकॉम कंपनियों को वॉइस और एसएमएस केवल STV (स्पेशल टैरिफ वाउचर) प्रदान करने होंगे।
- 30 दिन या उससे कम वैधता वाले ऐसे प्लान अनिवार्य कर दिए गए हैं।
- ग्राहकों को हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू करने का विकल्प भी उपलब्ध कराना होगा।
- 30 दिन से अधिक वैधता वाले कम से कम एक वॉइस-एसएमएस प्लान की पेशकश भी आवश्यक हो गई है।
यूजर्स को क्या होगा फायदा?
पैसों की बचत: जिन उपयोगकर्ताओं को डेटा की आवश्यकता नहीं है, उन्हें अनावश्यक डेटा शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा।
विकल्पों में वृद्धि: ग्राहक अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार रिचार्ज का चयन कर सकेंगे।
TRAI ने क्यों उठाया कदम?
TRAI ने बताया कि टेलीकॉम कंपनियां 'वॉइस और एसएमएस' केवल STV बहुत कम संख्या में और केवल लंबी वैधता पर ही उपलब्ध करा रही थीं। इससे कम आय वाले उपभोक्ताओं को सस्ते और कम वैधता वाले रिचार्ज विकल्प नहीं मिल पा रहे थे। TRAI ने कुछ महीने पहले इस मुद्दे पर सुझाव मांगे थे।
