Newzfatafatlogo

आईनॉक्स विंड को इंडियन ऑयल से 100 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका

आईनॉक्स विंड लिमिटेड ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के लिए 755 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है। यह ठेका कंपनी की स्थिति को मजबूत करेगा और विभिन्न ग्राहकों के लिए सेवाएं प्रदान करेगा। जानें इस महत्वपूर्ण विकास के बारे में और कैसे यह नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में योगदान देगा।
 | 

आईनॉक्स विंड लिमिटेड को मिला बड़ा ठेका

नई दिल्ली, तीन सितंबर: आईनॉक्स विंड लिमिटेड (आईडब्ल्यूएल) ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) से 100 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के लिए 755 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में जानकारी दी कि यह ठेका पूर्ण परियोजना आधार पर दिया गया है, जिसमें परियोजना के आरंभ होने के बाद परिचालन और रखरखाव सेवाएं भी शामिल हैं।


आईनॉक्स विंड इस ठेके के तहत पवन टर्बाइन जनरेटर की आपूर्ति, इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी), परियोजना का कार्यान्वयन और इसके बाद परिचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) का कार्य संभालेगी।


कंपनी का कहना है कि इस ठेके से उसके विविध ग्राहक आधार को मजबूती मिलेगी, जिसमें वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (सीएंडआई) ग्राहक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) और स्वतंत्र बिजली उत्पादक (आईपीपी) शामिल हैं। आईनॉक्सजीएफएल समूह के नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार के सीईओ कैलाश ताराचंदानी ने कहा, 'हमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से यह 100 मेगावाट का ठेका मिलने की खुशी है। इंडियन ऑयल एक महारत्न कंपनी है और देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम विपणन कंपनी है।'


आईनॉक्स विंड ने यह भी बताया कि यह ठेका एकीकृत पवन ऊर्जा समाधान प्रदाता के रूप में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करता है।


कंपनी के पास टर्बाइन की आपूर्ति और परियोजना विकास से लेकर इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण तथा दीर्घकालिक परिचालन एवं रखरखाव तक परियोजना को पूरा करने की क्षमता है।