फ्लिपकार्ट ने भारतीय डाक के साथ की नई साझेदारी, पार्सल वितरण में सुधार
फ्लिपकार्ट और भारतीय डाक की साझेदारी
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने उपभोक्ताओं तक पार्सल पहुंचाने के लिए भारतीय डाक के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की है। यह जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को साझा की। फ्लिपकार्ट के अनुसार, इस सहयोग के माध्यम से उसे डाक विभाग के 1.6 लाख से अधिक डाकघरों के विशाल नेटवर्क का लाभ मिलेगा।
इस साझेदारी से कंपनी की बाजार पहुंच में वृद्धि होगी, पार्सल वितरण की दक्षता में सुधार आएगा, और विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं बेहतर होंगी। बयान में कहा गया है, 'इस समझौते के तहत डाक विभाग देशभर में फ्लिपकार्ट के पार्सल को अंतिम चरण तक पहुंचाने की सेवाएं प्रदान करेगा।' इस सहयोग के तहत फ्लिपकार्ट शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ उन दूरदराज के इलाकों में भी पार्सल पहुंचाने के लिए इंडिया पोस्ट के व्यापक नेटवर्क का उपयोग करेगा, जहां सेवाओं की कमी है। उल्लेखनीय है कि डाक विभाग ने पिछले साल दिसंबर में अमेजन इंडिया के साथ भी इसी प्रकार का समझौता किया था।
