बीएनपी परिबा कार्डिफ ने इंडियाफर्स्ट लाइफ में 26% हिस्सेदारी खरीदी
बीएनपी परिबा कार्डिफ का नया निवेश
फ्रांस की बीमा कंपनी बीएनपी परिबा कार्डिफ ने शुक्रवार को निजी इक्विटी फर्म वारबर्ग पिन्कस से इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी। हालांकि, इस सौदे की वित्तीय राशि का खुलासा नहीं किया गया है। सौदा पूरा होने के बाद, बैंक ऑफ बड़ौदा की हिस्सेदारी इंडियाफर्स्ट लाइफ में 65 प्रतिशत रहेगी, जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास 9 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
बीएनपी परिबा कार्डिफ के पास शेष 26 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा नेटवर्क, कंपनी की बहु-चैनल वितरण क्षमताओं और बीएनपी परिबा कार्डिफ की वैश्विक बैंकएश्योरेंस विशेषज्ञता, उत्पाद नवाचार और बीमा क्षमताओं के माध्यम से विकास को तेज करने की योजना बनाई जा रही है। बीएनपी परिबा कार्डिफ की सीईओ पॉलिन लेक्लेर-ग्लोरियू ने कहा कि यह सौदा उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में मजबूत संस्थानों के साथ साझेदारी की उनकी अंतरराष्ट्रीय रणनीति को आगे बढ़ाएगा।
वी-मार्ट रिटेल का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 40.5 प्रतिशत बढ़कर 47.21 करोड़ रुपये हुआ
बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ देवदत्त चंद ने कहा कि यह समझौता परिसंपत्ति प्रबंधन क्षेत्र में पहले से मौजूद साझेदारी का विस्तार है। वारबर्ग पिंकस के भारत प्रमुख नरेंद्र ओस्तवाल ने बताया कि बीएनपी परिबा कार्डिफ के रणनीतिक निवेशक के रूप में जुड़ने से इंडियाफर्स्ट लाइफ की वृद्धि को नई गति मिलेगी।
