मनिका प्लास्टेक लिमिटेड का आईपीओ 11 सितंबर को होगा शुरू, जुटाएगी 125.5 करोड़ रुपये
आईपीओ की जानकारी
नई दिल्ली, 7 सितंबर: प्लास्टिक उत्पादों की निर्माता कंपनी मनिका प्लास्टेक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 11 सितंबर से शुरू होगा। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी 125.5 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 40 से 43 रुपये का मूल्य दायरा निर्धारित किया है।
यह आईपीओ 92.5 करोड़ रुपये के नए शेयरों और 76.74 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन होगा, जिससे कुल आईपीओ का आकार 125.5 करोड़ रुपये होगा। कंपनी इस नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग संयंत्र और मशीनरी की खरीद, कुछ कर्जों के आंशिक या पूर्ण भुगतान, पूर्व-भुगतान और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
कंपनी के अनुसार, आईपीओ 11 सितंबर को खुलेगा और 16 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 10 सितंबर को बोली लगाने में सक्षम होंगे। कंपनी के शेयरों को 21 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने की योजना है।
