सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, डॉलर की मजबूती का असर
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
मुंबई: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण डॉलर की मजबूती है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 1,46,529 रुपए की तुलना में 1,528 रुपए या 1.04 प्रतिशत की कमी के साथ 1,45,000 रुपए पर खुला।
सुबह 9:48 बजे, सोने की कीमत 2,279 रुपए या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,250 रुपए पर पहुंच गई।
इस दौरान सोने का न्यूनतम स्तर 1,44,250 रुपए और उच्चतम स्तर 1,45,000 रुपए रहा।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है।
चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 2,25,834 रुपए की तुलना में 3,255 रुपए या 1.44 प्रतिशत की कमी के साथ 2,22,579 रुपए पर खुला।
लेख लिखे जाने तक, चांदी की कीमत 3,803 रुपए या 1.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,22,031 रुपए पर थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख है। लेख के समय, सोने की कीमत 1.75 प्रतिशत की कमी के साथ 4,077.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.02 डॉलर प्रति औंस पर थी।
सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर का मजबूत होना है। डॉलर इंडेक्स 101.265 के स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले 12 महीनों में इसका उच्चतम स्तर है।
डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी डॉलर की स्थिति को छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले दर्शाता है।
इसके अलावा, ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे महंगाई का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति में, कई केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि पर विचार कर रहे हैं। हाल ही में, अमेरिकी फेड के प्रमुख केविन वॉर्श ने 2026 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है।
इससे भी सोने और चांदी पर दबाव बढ़ रहा है.
