अमिताभ ठाकुर ने चम्पत राय की भूमिका की जांच की मांग की
चम्पत राय की भूमिका पर सवाल
लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि धनराशि मामले में पुलिस चार्जशीट के 47वें पृष्ठ पर उल्लिखित तथ्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में चम्पत राय की भूमिका की गहन जांच की मांग की है।
ठाकुर ने बताया कि चार्जशीट के पृष्ठ 47 में चम्पत राय के बयान के अनुसार, उन्हें 04 जून 2026 की रात लगभग 10 बजे व्हाट्सऐप पर कथित चोरी से जुड़े वीडियो और संदेश प्राप्त हुए थे। इसके बाद, 05 जून 2026 को उन्हें एक और वीडियो दिखाया गया, जिसमें धनराशि निकालने की प्रक्रिया को दर्शाया गया था।
उन्होंने विशेष रूप से यह जानने की मांग की है कि चम्पत राय ने संबंधित पुलिस या सक्षम अधिकारियों को कब और कैसे सूचना दी, और प्राथमिकी में देरी का कारण क्या था। ठाकुर ने यह भी कहा कि विवेचना में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर चम्पत राय की विधिक जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
