काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते पर खोली बात
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी
खेसारी लाल यादव का नाम लिया काजल ने
शो के दौरान मनीष कश्यप और काजल भोजपुरी इंडस्ट्री पर चर्चा कर रहे थे। मनीष ने उनसे पूछा कि उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है, तो किसके साथ काम करना उन्हें सबसे अच्छा लगा। काजल ने बिना किसी हिचकिचाहट के खेसारी लाल यादव का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने खेसारी से मेहनत और काम के प्रति समर्पण जैसी कई महत्वपूर्ण बातें सीखी हैं।
काजल ने खेसारी के प्रति अपने दिल की बात रखी
काजल ने बताया कि खेसारी के साथ काम करते हुए उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने उनकी मेहनत और लंबे समय तक काम करने के तरीके की सराहना की। काजल के अनुसार, समय के बावजूद काम करते रहना उन्होंने खेसारी से सीखा। इसी बातचीत में मनीष ने उनसे सीधे सवाल किया कि आखिर खेसारी से प्यार कैसे हुआ, जबकि वह पहले से शादीशुदा थे।
काजल ने कहा, 'मैं पहली लड़की नहीं हूं...'
इस सवाल पर काजल ने कहा कि यह सच है कि खेसारी शादीशुदा थे, लेकिन वह पहली लड़की नहीं हैं, जिसे किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार हुआ हो। मनीष ने स्पष्ट किया कि वह उन्हें जज नहीं कर रहे हैं, बल्कि जानना चाहते हैं कि यह स्थिति कैसे बनी। काजल ने बताया कि उनके सामने ऐसी परिस्थितियां आईं, जिनमें दोनों एक साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान आकर्षण हुआ और वह प्यार में बदल गया।
पांच साल के रिश्ते पर काजल का जवाब
मनीष ने काजल से पूछा कि क्या खेसारी को भी उनसे प्यार था। काजल ने हां में जवाब दिया और कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी कारण के पांच साल तक साथ नहीं रह सकता। उन्होंने यह भी कहा कि उनके जैसी प्यार करने वाली उन्हें फिर से नहीं मिलेगी और खेसारी उन्हें हमेशा याद करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने रिश्ते के बारे में अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त की।
'राइज एंड फॉल' में काजल की चर्चा
'राइज एंड फॉल' के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर रिलीज होते हैं। इस एपिसोड में गौतम गुलाटी के बेसमेंट से पेंटहाउस में जाने और स्वरा भास्कर तथा शहजाद पूनावाला के रिश्ते में बदलाव पर भी चर्चा हुई। इससे पहले काजल राघवानी 'भोजपुरी बवाल' में भी नजर आई थीं, जहां एक एपिसोड में उनकी आम्रपाली दुबे के साथ तीखी बहस देखने को मिली थी।
