गोविंदा ने पत्नी सुनीता को दी नसीहत, कहा- गालियों का इस्तेमाल न करें
गोविंदा का पत्नी सुनीता पर तीखा जवाब
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता आहुजा द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने सुनीता को 'अपनी हद में रहने' की सलाह देते हुए कहा कि दूसरों को गालियाँ देने से पहले यह सोचें कि कहीं यह गालियाँ आप पर भी न आ जाएं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में गोविंदा ने कहा कि जब सुनीता शोज कर रही थीं, तब उन्होंने अपनी बेटी टीना से कहकर उन्हें शो में बुलवाया था, चाहे वह सुनीता का कुकिंग शो हो या लॉक अप 21।
एक वीडियो में गोविंदा ने सुनीता से कहा कि वह मां और बहन को लेकर बहुत गालियाँ दे रही हैं। उन्होंने पत्नी से ऐसा न करने की अपील की।
गोविंदा का बयान
गोविंदा ने कहा, "मैं फिर से कहना चाहूंगा कि सुनीता जी, आपने बहुत अधिक गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। खासकर मां और बहन के संदर्भ में।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग उनसे प्रेरित होते हैं, तो उन्हें जल्द ही इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। दिग्गज अभिनेता ने यह भी बताया कि युवा लोग मशहूर हस्तियों को आदर्श मानते हैं और उनके व्यवहार की नकल कर सकते हैं।
Govinda finally responds to his wife Sunita's public comments .
-He directly addressed her and pointed out that she has been using a lot of abusive language lately
-He warned her that youngsters might get inspired by her behavior and start following it
-He stated that if… https://t.co/c7fkPhCjyE pic.twitter.com/pDeTD7yNEt
— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) August 15, 2026
सुनीता से उम्मीदें
गोविंदा ने कहा कि युवा आपसे ऐसे व्यवहार की उम्मीद करते हैं, जिसका वे अनुसरण कर सकें। इसलिए, अगर लोग आपकी मां और बहन को गाली देना शुरू कर दें, तो हम सभी को बहुत शर्मिंदगी होगी। उन्होंने कहा कि बार-बार गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करके उन्होंने 'मां' और 'बहन' जैसे शब्दों को सस्ता बना दिया है। उन्होंने कहा, "आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।" गोविंदा ने यह भी कहा कि "आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं। दौलत, इज्जत, सब मिली हुई है, ऊपरवाले ने दी है। इसका मतलब यह नहीं कि जिसके पास नहीं है उसे आप जलील करें।"
कुछ समय पहले, गोविंदा ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें वह एक नई लड़की के साथ नजर आएंगे। उनका नाम कोमल बताया जा रहा है। बाद में एक्टर को एयरपोर्ट पर कोमल के साथ देखा गया, जिस पर सुनीता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कौन सी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं, पहले फिल्म बना भी तो लें।"
सुनीता का आरोप
सुनीता ने कहा था, "अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहा है, इसे थोड़ा शर्म तो आना चाहिए। थोड़ा स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।" उन्होंने उस लड़की पर सवाल उठाते हुए कहा कि "तुम्हारा शूगर डैडी इतना अमीर है तो ढंग के कपड़े तो पहनों।" पिछले महीने नेटफ्लिक्स पर आए शो लॉक अप 2 में सुनीता आहुजा को देखा गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्होंने शो से एक्जिट ले लिया था। उस समय शो में गोविंदा अपनी बेटी के साथ आए थे।
