दिशा परमार की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं
दिशा परमार का नया बोल्ड लुक
मुंबई। प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री और 'इंडियन आइडल' के सिंगर राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार ने अपनी नई तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दिशा मोनोकनी में नजर आ रही हैं और जकूजी में आराम कर रही हैं। उनका आकर्षक अंदाज देखने लायक है।
View this post on Instagram
दिशा ने जकूजी में बैठकर कॉफी का आनंद लिया और वहां पोज देते हुए नजर आईं। उनके कट-आउट मोनोकनी में दिखने वाले बोल्ड लुक ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- 'एक हैप्पी गर्ल'। दिशा की तस्वीरों पर उनके पति ने फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है, जो भी वायरल हो रहा है। फैंस भी दिशा के इस किलर लुक को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ उन्हें 'डीवा' तो कुछ 'ब्यूटी क्वीन' कह रहे हैं।
View this post on Instagram
दिशा परमार एक प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री हैं, जिन्हें 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यार प्यारा' जैसे सीरियल से पहचान मिली। उन्होंने 2021 में 'इंडियन आइडल' के सिंगर राहुल वैद्य से शादी की और अब वे एक खुशहाल परिवार के साथ जीवन बिता रही हैं। उनके एक बेटी भी है।
