नेहा धूपिया ने पैपराजी को लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नेहा धूपिया का पैपराजी पर गुस्सा
नेहा धूपिया का वीडियो : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) अपने साहसी अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में, वह एक इवेंट में गईं, जहां उन्होंने पैपराजी (Paparazzi) को कड़ी फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। अक्सर, पैपराजी एक्ट्रेसेस की पीठ की तरफ से तस्वीरें और वीडियो लेते हैं, जिस पर कई अभिनेत्रियों ने आपत्ति जताई है। नेहा के साथ भी ऐसा ही हुआ, जिससे वह नाराज हो गईं।
नेहा ने पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह से फोटो और वीडियो लेना बंद करें। उन्होंने कहा, 'हम लोग बोल-बोल कर थक गए हैं।' उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी नेहा का समर्थन किया है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियाँ इस तरह की तस्वीरें लेने पर नाराजगी जता चुकी हैं।
नेहा धूपिया ने पैपराजी को लगाई फटकार
View this post on Instagram
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान, रेड कार्पेट पर उन्होंने पैपराजी से पूछा कि, 'ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है? ऐसा मत किया करो…मेरा नहीं करना है। किसी का भी नहीं करना है। बोल-बोल के थक गए हैं हम लोगों को काम नहीं है क्या? हम बाहर आते हैं और आप लोग वहां भी ऐसा करते हैं।'
सोनाक्षी सिन्हा ने किया नेहा का समर्थन
नेहा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में सोनाक्षी ने नेहा का समर्थन करते हुए लिखा, 'वेल डन नेहा'।
नेहा धूपिया का वर्कफ्रंट
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी वेब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' (Perfect Family) एक बेहतरीन ड्रामा-कॉमेडी है, जो 25 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में गुलशन देवैया, मनोज पाहवा और सीमा पाहवा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो एक ऐसे परिवार की कहानी है जो बाहरी तौर पर आदर्श और खुशहाल दिखता है, लेकिन अंदर से पारिवारिक तनाव और उलझनों से जूझ रहा होता है। दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

