बच्चे और परदादी के बीच दिल छू लेने वाली बातचीत का वायरल वीडियो
दिल को छू लेने वाला वीडियो
वायरल वीडियो: बच्चे हमेशा अपने दिल की बात बेझिझक कहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे और उसकी परदादी के बीच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चे ने अपनी परदादी से उनके चेहरे पर झुर्रियों के बारे में पूछा, जिसका जवाब उन्होंने बेहद प्यार से दिया। इस बातचीत ने यूजर्स के दिलों को छू लिया है। बच्चे की जिज्ञासा और बुजुर्ग महिला का उत्तर लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।
वीडियो में, बच्चा अपनी परदादी के पास बैठा है और उनके चेहरे को देखते हुए पूछता है, "आपकी त्वचा ऐसी क्यों है?" इस पर परदादी जवाब देती हैं, "हम बूढ़े हो गए हैं, इसलिए।" बच्चा फिर पूछता है, "बूढ़ा होने से क्या होता है?" परदादी बताती हैं कि बूढ़े होने पर शरीर में कमी आ जाती है। वह आगे कहती हैं कि "खाना कम खाते हैं, पानी कम पीते हैं, और काम नहीं कर पाते, इसलिए हर बूढ़े व्यक्ति में कुछ कमी हो जाती है।" बच्चा उनकी बात सुनकर उनके हाथों और पैरों की ओर इशारा करता है।
View this post on Instagram
यह प्यारी बातचीत इंस्टाग्राम पर साझा की गई है, जिसे हजारों लोगों ने देखा और पसंद किया है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "दादी बहुत सुंदर हैं, मुझे अपनी दादी की याद आ गई।" दूसरे ने कहा, "मैं भी अपनी नानी से यही सवाल पूछता था।" कई यूजर्स ने अपने दादा-दादी के साथ बिताए समय की यादें साझा की हैं।
बच्चे की मासूमियत और परदादी के साथ की यह बातचीत लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है, जिसके कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। बच्चे के चेहरे के भाव और मासूमियत ने इसे और भी खास बना दिया है। परदादी और पोते का यह रिश्ता अनमोल और स्नेह से भरा होता है, जिसमें अनुभव और ममता का अद्भुत मेल देखने को मिलता है।

(@____vivanshadvitworld)