Newzfatafatlogo

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर हादसा, क्रू मेंबर की मौत

रजनीकांत की नई फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक क्रू मेंबर की बिजली के झटके से मौत हो गई। यह घटना पनैयूर में हुई, जहां क्रू मेंबर को सेट पर काम करते समय झटका लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या खास है।
 | 
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर हादसा, क्रू मेंबर की मौत

फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर दुखद घटना

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) की आगामी फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है, लेकिन सेट से एक चौंकाने वाली खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के सेट पर एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है। यह घटना एक प्राइवेट स्टूडियो में हुई, जहां क्रू मेंबर को बिजली का झटका लगा था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के सेट पर एक क्रू मेंबर की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है। यह घटना पनैयूर में घटित हुई। पुलिस जांच के अनुसार, सेट पर एक घर जैसा निर्माण करते समय उन्हें बिजली का झटका लगा। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस इस घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल, फिल्म की टीम ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

रजनीकांत की 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं

रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। यह फिल्म 2023 की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसने विश्वभर में 600 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में राम्या कृष्णन उनकी पत्नी विजया के रूप में लौटेंगी। इसके अलावा, शिवा राजकुमार और मोहनलाल भी कैमियो करते दिखाई देंगे। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट की अभी तक घोषणा नहीं की गई है।