रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों में उत्साह का माहौल
ट्रेलर की धूम
मुंबई। ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ (Ramayana: Rise of the Legend) का नया ट्रेलर 15 अक्टूबर 2026 को जारी होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छा गया है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के भव्य विजुअल्स, शानदार एक्शन और पौराणिक कथाओं की झलक ने दर्शकों को आकर्षित किया है। ट्रेलर में रावण और जटायु के बीच की हवाई लड़ाई, भगवान शिव की मूर्ति के सामने रावण की आराधना, और भगवान राम तथा परशुराम के बीच की टकराव के दृश्य ने सभी का ध्यान खींचा है। एक्स पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स इसे भारतीय सिनेमा का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मानते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है।
रावण और जटायु की लड़ाई
रावण-जटायु की भिड़ंत ने जीता दिल
ट्रेलर में रावण और जटायु के बीच की लड़ाई दर्शकों के पसंदीदा दृश्यों में से एक बन गई है। एक यूजर ने लिखा, 'यह दृश्य हर बार मेरे अंदर एक ज़बरदस्त जोश भर देता है। रोंगटे खड़े हो जाते हैं।' एक अन्य यूजर ने कहा कि यह दृश्य सिनेमाघरों में धमाका करने वाला है। फिल्म में जटायु का किरदार दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आवाज दी है, और इस दृश्य ने दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है।
यश का रावण लुक
यश के रावण वाले सीन पर फिदा हुए फैंस
फिल्म में यश के रावण के लुक की भी चर्चा हो रही है। ट्रेलर में एक दृश्य है, जिसमें रावण आग के घेरे में भगवान शिव की मूर्ति के सामने प्रार्थना करता नजर आता है। एक यूजर ने इसे 'सदी का सबसे बेहतरीन फ्रेम' बताया। यश की दमदार मौजूदगी और दृश्य की भव्यता को लेकर प्रशंसक उत्साहित हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म में रावण का किरदार प्रभावशाली तरीके से पेश किया जाएगा।
राम और परशुराम का टकराव
राम-परशुराम के टकराव को बताया ‘सीक्वेंस ऑफ द सेंचुरी’
रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ट्रेलर में भगवान राम और भगवान परशुराम के बीच टकराव ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। एक प्रशंसक ने इसे 'सीक्वेंस ऑफ द सेंचुरी' बताया। रणबीर के लुक की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, 'यह राम युग की शुरुआत है।' ट्रेलर के गंभीर अंदाज और भव्य प्रस्तुति ने फिल्म के प्रति उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
जैक स्नाइडर की तुलना
जैक स्नाइडर की फिल्मों से भी कर रहे तुलना
‘रामायण’ के ट्रेलर की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर की भव्य फिल्मों से की जा रही है। एक यूजर ने इसे भारत की सबसे महत्वाकांक्षी और महंगी सिनेमाई गाथाओं में से एक बताया। फिल्म में देवताओं, पौराणिक कथाओं, और विशाल दृश्यों का शानदार मेल देखने को मिलेगा। ट्रेलर के बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल इफेक्ट्स की भी तारीफ हो रही है। कुछ यूजर्स का मानना है कि नए प्रोमो ने फिल्म को लेकर उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।
स्टारकास्ट की जानकारी
रणबीर, यश और सनी देओल समेत सजी है दमदार स्टारकास्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शोभना, सौरभ सचदेवा, फैसल मलिक और लारा दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, पहले भाग की अंतरराष्ट्रीय रिलीज 6 नवंबर 2026 निर्धारित है, जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।
