शाहरुख खान बने भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी, ब्रांड वैल्यू में बढ़ोतरी
Kroll 2025 इंडिया सेलिब्रिटी रिपोर्ट
Kroll 2025 इंडिया सेलिब्रिटी: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक बार फिर ब्रांड की दुनिया में अपनी धाक जमाई है। क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन 2025 रिपोर्ट के अनुसार, एसआरके की ब्रांड वैल्यू 177.9 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने रणवीर सिंह (162.9 मिलियन डॉलर) और विराट कोहली (158.4 मिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।
भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बने शाहरुख खान
यह लगातार दूसरी बार है जब शीर्ष 25 भारतीय सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू में कमी आई है। इस सूची की कुल वैल्यू लगभग 2 बिलियन डॉलर आंकी गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.7 प्रतिशत कम है। शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू में लगभग 21-22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2024 में वे तीसरे स्थान पर थे, जब उनकी वैल्यू 145.7 मिलियन डॉलर थी, लेकिन अब उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
रणवीर सिंह और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए
क्रॉल के प्रबंध निदेशक उमाकांत पणिग्रही के अनुसार, यह सफलता 2023 की हिट फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के मल्टी-ईयर कमर्शियल कमबैक का परिणाम है। इन दोनों फिल्मों ने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
शाहरुख खान का एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो भी बढ़ा है। 2024 में उनके पास 28 ब्रांड्स थे, जो 2025 में बढ़कर 36 हो गए हैं। हर डील के लिए वे लगभग 10 करोड़ रुपये लेते हैं। विज्ञापनदाता उन्हें टीवी पर सबसे अधिक विजिबिलिटी वाला और सभी उम्र के दर्शकों से जुड़ने वाला सुपरस्टार मानते हैं।
इस साल दिसंबर में उनकी फिल्म 'किंग' रिलीज होने वाली है, और फैंस तीन साल बाद उनकी बड़ी स्क्रीन पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुल वैल्यू में गिरावट के पीछे तीन नए एंट्रीज का कम वैल्यू के साथ शामिल होना भी एक कारण है, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हैं, जिनकी वैल्यू 43.1 मिलियन डॉलर बताई गई है।
