सामंथा रुथ प्रभु ने 80,000 रुपये की साड़ी पहनकर बिखेरा जलवा
सामंथा का शानदार लुक
वायरल तस्वीरें
सामंथा रुथ प्रभु, मुंबई: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी नई फिल्म 'Maa Inti Bangaram' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने एक खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सामंथा ने अपने इस लुक को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। उन्होंने लाइम ग्रीन रंग की बनारसी आॅर्गेंजा साड़ी पहनी है, जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साड़ी की कीमत लगभग 80,000 रुपये है।

यह साड़ी लज्जो ब्रांड की है, जो लाइम ग्रीन आॅर्गेंजा फैब्रिक से बनी है। इस पर खूबसूरत मरोडी एम्ब्रॉयडरी की गई है, जबकि पल्लू पर फ्लोरल मोटिफ्स और बॉर्डर पर गोटा वर्क है। ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार, इसकी कीमत 79,900 रुपये है।
सामंथा ने इस साड़ी के साथ उसी ब्रांड का लाइम ग्रीन ब्लाउज भी पहना है, जिसकी कीमत 36,900 रुपये है। यह ब्लाउज बनारसी सिल्क से बना है और इसमें वी-नेकलाइन, स्टाइलिश बैक डिजाइन और गोल्ड जरी धागों से कढ़ाई की गई है। इस लुक को Open House Studio ने स्टाइल किया है।

सामंथा ने अपने लुक को एक स्टेटमेंट नेकलेस और क्लासिक हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया है। माथे पर काली बिंदी लगाकर उन्होंने अपने लुक को और भी आकर्षक बना दिया है। इस लुक में सामंथा की खूबसूरती ने सभी का ध्यान खींचा है, और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
