हंसराज हंस का नया गीत 'आजा दोवें नचिए' बना वायरल, 609K व्यूज़
हंसराज हंस का कमबैक गीत
जालंधर: पद्मश्री सम्मानित गायक हंसराज हंस का नया गीत “आजा दोवें नचिए” रिलीज़ होने के सात दिनों के भीतर ही 609K (6.09 लाख) व्यूज़ हासिल कर चुका है। इस सफलता पर हंसराज ने पंजाब और विश्वभर में अपने प्रशंसकों का दिल से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। लंबे समय बाद आए इस गीत को जिस तरह से श्रोताओं ने अपनाया है, उससे उन्हें आगे और अच्छे संगीत के साथ आने की नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने अपनी पूरी टीम का भी धन्यवाद किया, जिसमें गीतकार हरप्रीत सेखों, देसी क्रू, गुरलेज अख़्तर, युवराज हंस, डायरेक्टर बाबी बाजवा, अर्श नागरा और भूपिंदर शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर इस गीत को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। प्रशंसकों ने न केवल हंसराज हंस की गायकी की सराहना की, बल्कि उनके बेटे नवराज हंस की प्रस्तुति की भी तारीफ की। कई यूज़र्स ने इसे इस शादी सीज़न का अगला बड़ा वेडिंग एंथम बताया है, और लिखा है कि आने वाले महीनों में यह गीत शादियों और समारोहों में खूब बजता दिखाई देगा।
संगीत प्रेमियों का मानना है कि “आजा दोवें नचिए” में पारंपरिक पंजाबी रंग और आधुनिक संगीत का बेहतरीन संगम है, जिसने इसे कम समय में ही लोगों की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा बना दिया है।
