छठ पूजा 2026: नहाय-खाय से शुरू होकर अर्घ्य तक का महापर्व
छठ पूजा का पर्व
आज, 13 नवंबर से छठ पूजा का महापर्व नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया है। यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है और चार दिनों तक चलता है। घरों से लेकर नदियों के घाटों तक इस अवसर पर एक विशेष रौनक देखने को मिलती है।
भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना
इस अवसर पर व्रती भगवान सूर्य और छठी मइया की विशेष पूजा करते हैं, जिसके लिए वे 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखते हैं।
धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से संतान की प्राप्ति होती है और संतान के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा कब से शुरू होगी और संध्या अर्घ्य एवं उषा अर्घ्य का समय क्या रहेगा।
नहाय खाय 2026 की तारीख
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय खाय की परंपरा शुरू होती है।
चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 12 नवंबर को शाम 06:09 बजे
चतुर्थी तिथि का समापन- 13 नवंबर को रात 08:42 बजे
खरना 2026
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना का पर्व मनाया जाता है।
पंचमी तिथि की शुरुआत- 13 नवंबर को रात 08:42 बजे
पंचमी तिथि का समापन- 14 नवंबर को रात 11:23 बजे
छठ पूजा 2026 संध्या अर्घ्य डेट और टाइम
छठ पूजा के तीसरे दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है।
षष्ठी तिथि का समापन- 14 नवंबर को रात 11:23 बजे
षष्ठी तिथि का समापन- 16 नवंबर को रात 02:00 बजे
सूर्यास्त का समय- 05:45 बजे
छठ पूजा 2026 उषा अर्घ्य डेट और टाइम
छठ पूजा के अंतिम दिन सप्तमी तिथि पर उगते हुए सूर्य देव का अर्घ्य देने का विधान है।
सप्तमी तिथि की शुरुआत- 16 नवंबर को रात 02:00 बजे
सप्तमी तिथि का समापन- 17 नवंबर को सुबह 04:19 बजे
छठ पूजा का धार्मिक महत्व
नहाय-खाय
इस दिन तन और मन की शुद्धि का पहला चरण है, जिसमें स्नान के बाद सात्विक कद्दू-भात का सेवन किया जाता है.
खरना
दूसरे दिन पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को षष्ठी देवी को अर्पित गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। यह दिन आत्मिक शुद्धि का दिन है, जिसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन और निर्जला व्रत शुरू होता है.
संध्या अर्घ्य
तीसरे दिन ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही सूर्य देव और छठी माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है.
उषा अर्घ्य
चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर पारण करते हैं और यह पर्व चार दिवसीय कठोर तपस्या के साथ पूर्ण होता है.
