भाई दूज: पर्व की तिथि और शुभ मुहूर्त की जानकारी
भाई दूज का पर्व
भाई दूज का त्योहार गोवर्धन पूजा के अगले दिन मनाया जाता है। यह पांच दिवसीय दीपावली महापर्व का अंतिम दिन होता है और भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। भाई दूज पर तिलक करने के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना आवश्यक है।
भाई दूज की थाली
भाई दूज की थाली में चावल, रोली, दीपक, देसी घी, बाती, फूल, गोला, कलावा, मिठाई और जल शामिल करें।
तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 03:53 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार, 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।
इस दिन तिलक का शुभ मुहूर्त 11 नवंबर को दोपहर 01:10 मिनट से 03:20 मिनट तक है। इस समय बहनें अपने भाइयों का तिलक कर सकती हैं।
अन्य शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:00 से 05:52 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:05 से 02:50 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:46 से 06:12 मिनट तक।
निशिता मुहूर्त: रात 11:49 से 12:41 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:44 से 11:38 मिनट तक।
दान का महत्व
भाई दूज के दिन दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग मंदिरों या गरीबों को अन्न और धन का दान करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से दान करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है।
