Newzfatafatlogo

Fatty Liver Diet: फैटी लिवर से पाना चाहते हैं छुटकारा, फॉलो करें ये नियम, इन चीजों से रहें दूर

खराब खान-पान और जीवनशैली के कारण भी फैटी लिवर की समस्या बढ़ रही है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है।
 | 
ताज़ा फल फल हमारे संपूर्ण

Fatty Liver Diet: खराब खान-पान और जीवनशैली के कारण भी फैटी लिवर की समस्या बढ़ रही है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। फैटी लीवर एक आम बीमारी है लेकिन अगर इलाज न किया जाए तो यह गंभीर हो सकती है। आपको बता दें कि रोजाना व्यायाम न करने से भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। लिवर से जुड़े खतरे और भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में अपने आहार में केवल उन खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो लिवर की रक्षा करते हैं। आइए जानते हैं कि मानसून के मौसम में फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए क्या खाना चाहिए।

हरी सब्जियां
हरी सब्जियां आयरन और विटामिन से भरपूर होती हैं। पालक, केल और मटर जैसी सब्जियों को आहार में शामिल किया जा सकता है। विटामिन और खनिज हमारे लीवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं।

ताज़ा फल फल हमारे संपूर्ण

सबसे अच्छा मसाला हल्दी है
स्वास्थ्यवर्धक सबसे अच्छा मसाला माना जाता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ध्यान दें कि हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो फैटी लीवर रोग वाले लोगों को फायदा पहुंचा सकते हैं।

ताज़ा फल
फल हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जामुन, संतरा, सेब और अनार जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह मुक्त कणों को निष्क्रिय करके लीवर को स्वस्थ रखता है।

ताज़ा फल फल हमारे संपूर्ण

साबुत अनाज
फैटी लीवर में साबुत अनाज भी बहुत फायदेमंद होता है। अपने आहार में ब्राउन राइस, छोले और बीन्स जैसी चीज़ों को ज़रूर शामिल करें। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा ये शरीर में ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करते हैं।

हाइड्रेटेड रहना
लीवर के ठीक से काम करने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए खूब पानी पिएं। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का भी काम करता है।