Newzfatafatlogo

आसान वेट लॉस स्नैक्स रेसिपी घर पर बनाएं : रागी डोसा

एक स्वस्थ नाश्ता फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर कहा जा सकता है। इसलिए, हमें अपने आहार में विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां या अनाज शामिल करना चाहिए।

 | 
आसान वेट लॉस स्नैक्स रेसिपी घर पर बनाएं : रागी डोसा

रागी डोसा
रागी एक महत्वपूर्ण तत्व है जो आपके आहार चार्ट को संतुलित करता है। यह आपके वजन घटाने की प्रक्रिया में भी सहायक है। रागी को नाचनी भी कहा जाता है. रागी में फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। रागी डोसा एक साउथ इंडियन डिश है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

आसान वेट लॉस स्नैक्स रेसिपी घर पर बनाएं : रागी डोसा

सामग्री

  • रागी का आटा – 1/2 कप
  • चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
  • दही – 3 बड़े चम्मच
  • प्याज़ – 1 बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च, हरा धनिया – बारीक़ कटा
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2-3 चम्मच
  • पानी – घोल बनाने के लिए

आसान वेट लॉस स्नैक्स रेसिपी घर पर बनाएं : रागी डोसा

विधि

  •  रागी आटे में प्याज़, धनिया, हरी मिर्च, नमक और दही डाल कर मिक्स करें। पानी कि मदद से डोसा का घोल तैयार करें।
  • 30 मिनट के लिए घोल को रेस्ट होने दें।
  • तवे को गर्म करें और तेल से चिकना करें। और रागी बैटर डोसा की तरह तवे पर फैलाए।
  • नीचे वाली लेयर पकने पर डोसा पलट कर पकाए। दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें।
  • हेल्दी रागी डोसा तैयार हैं। गरमा-गरम सर्व करें।