Ferrari 12Cilindri Manuale: मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सीमित संस्करण कार का लॉन्च
Ferrari 12Cilindri Manuale की विशेषताएँ
Ferrari 12Cilindri Manuale : विश्वभर में अपनी तेज़ रफ्तार के लिए मशहूर फेरारी ने 14 वर्षों के बाद अपनी कारों में मैनुअल ट्रांसमिशन की वापसी की है। कंपनी ने अपनी विशेष और सीमित संस्करण कार 'Ferrari 12Cilindri Manuale' को पेश किया है। इस कार के केवल 1,499 यूनिट्स ही बनाए जाएंगे।
इसकी कीमत लगभग 590,000 यूरो, यानी करीब 6.42 करोड़ रुपये रखी गई है। कार की तकनीक अत्याधुनिक है। इसमें 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक सिस्टम है, लेकिन यह मैनुअल गियरबॉक्स की तरह काम करता है, जिसमें फेरारी ने Manuale By-Wire तकनीक का उपयोग किया है।
इंजन और गियरबॉक्स के बीच कोई भौतिक क्लच या फ्लाईव्हील नहीं है। जब ड्राइवर क्लच दबाता है या गियर बदलता है, तो सेंसर्स उस इनपुट को समझकर गियर बदलते हैं।
इंजन की शक्ति
इसमें 6.5-लीटर का नैचुरल एस्पिरेटेड V12 इंजन है, जो 830 हॉर्सपावर और 678 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।
स्पीड की क्षमता
यह कार केवल 2.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, और इसकी अधिकतम स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा है।
