Newzfatafatlogo

NoiseFit Vortex Plus smartwatch: 1.46 इंच स्क्रीन और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारत में लॉन्च हुई नॉइस की नई स्मार्टवॉच, कीमत 2 हजार से कम!

 | 
NoiseFit Vortex Plus smartwatch: 1.46 इंच स्क्रीन और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारत में लॉन्च हुई नॉइस की नई स्मार्टवॉच, कीमत 2 हजार से कम!
Noise ने अपने ग्राहकों के लिए अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Vortex Plus लॉन्च की है। कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को किफायती स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया है।
यह घड़ी मेश मेटल, लेदर, सिलिकॉन आदि जैसे स्ट्रैप विकल्पों के साथ उपलब्ध कराई गई है। जिसमें 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा यह ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे कई हेल्थ फीचर्स से लैस है।
अगर आप भी नई स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 2 हजार से कम है तो यह स्मार्टवॉच आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आइए आपको इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।
NoiseFit Vortex Plus Price in India: NoiseFit Vortex Plus की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे फिलहाल खास कीमत पर लॉन्च किया है। जिसे 1,999 रुपये में लाया गया है.
ग्राहक इसे Noise की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon से भी खरीद सकते हैं। जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस वॉच की बिक्री 31 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.NoiseFit Vortex Plus smartwatch: 1.46 इंच स्क्रीन और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारत में लॉन्च हुई नॉइस की नई स्मार्टवॉच, कीमत 2 हजार से कम
NoiseFit Vortex Plus स्पेसिफिकेशन्स: NoiseFit Vortex Plus के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले है। इसके साथ ही डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 600 निट्स तक होगी।
यह घड़ी हमेशा ऑन डिस्प्ले के साथ आती है। जिसमें 100 से ज्यादा एनिमेटेड वॉचफेस उपलब्ध होंगे। आपको बता दें कि यह वॉच नॉइज़ ट्रू सिंक तकनीक से लैस है।
यह ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट और फीमेल साइकल ट्रैकर जैसे कई फीचर्स हैं। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी उपलब्ध हैं।NoiseFit Vortex Plus smartwatch: 1.46 इंच स्क्रीन और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारत में लॉन्च हुई नॉइस की नई स्मार्टवॉच, कीमत 2 हजार से कम
बैटरी लाइफ की बात करें तो ग्राहक इसे एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्मार्टवॉच NOISE OS पर काम करती है। आपको बता दें कि, इस वॉच में एनिमेटेड वॉचफेस के अलावा मूड के आधार पर भी वॉचफेस सेट किया जा सकता है।