व्हाट्सएप पर यूजरनेम बनाने की नई सुविधा: जानें कैसे होगा काम
व्हाट्सएप में नया यूजरनेम फीचर
नई दिल्ली: व्हाट्सएप अपने उपयोगकर्ताओं के चैट अनुभव को और अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए एक नई सुविधा पेश करने जा रहा है। अब यूजर्स इंस्टाग्राम की तरह व्हाट्सएप पर भी यूजरनेम बना सकेंगे। इसका मुख्य लाभ यह है कि आपको अपना फोन नंबर दूसरों के साथ साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी। वर्तमान में, यदि कोई व्यक्ति आपका फोन नंबर जानता है, तो वह सीधे आपको संदेश भेज सकता है, जिससे आपकी प्राइवेसी प्रभावित होती है। नई सुविधा के तहत, आपका फोन नंबर छिपा रहेगा।
नया फीचर कैसे कार्य करेगा?
आप एक अनोखा यूजरनेम चुन सकेंगे (3 से 35 अक्षरों का).
लोग आपके यूजरनेम के माध्यम से आपको संदेश भेज सकेंगे.
आपका फोन नंबर दूसरों को स्वतः दिखाई नहीं देगा.
बड़े समूह में शामिल होने पर या किसी नए व्यक्ति को पहली बार संदेश भेजने पर नंबर छिपा रहेगा.
अतिरिक्त सुरक्षा के लिए, आप एक "Username Key" भी सेट कर सकेंगे, जिससे केवल वही लोग आपको संदेश भेज सकेंगे जिन्हें आपने की दी है. इसे कभी भी बदला जा सकता है.
यूजरनेम कैसे बनाएंगे?
सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं.
फिर Account पर टैप करें.
इसके बाद Username चुनें.
कुछ ही सेकंड में अपना पसंदीदा नाम रिजर्व कर लें.
यह फीचर कब आएगा?
इस हफ्ते से यूजरनेम रिजर्व करना शुरू हो जाएगा। इसके बाद, यह फीचर पूरी तरह से इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसे धीरे-धीरे सभी देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। ध्यान दें कि व्हाट्सएप के 3 अरब से अधिक उपयोगकर्ता हैं, और इतने बड़े संख्या में कई नाम समान हो सकते हैं। इसलिए जल्दी रिजर्व करने की सुविधा प्रदान की गई है।
