झटपट रवा अप्पम बनाने की सरल विधि
झटपट रवा अप्पम बनाने की विधि
(हेल्थ कार्नर) :- आज हम आपको झटपट रवा अप्पम बनाने की प्रक्रिया बताएंगे। यह व्यंजन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
आवश्यक सामग्री
इंस्टेंट रवा मिक्स - 1/2 कप
दही - 1/4 कप
पानी - 1/2 कप
प्याज - 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
तेल - 1 छोटा चम्मच
विधि
सबसे पहले एक बाउल में इंस्टेंट रवा मिक्स, दही और बारीक कटी प्याज डालकर अच्छे से मिलाएं। अब धीरे-धीरे इसमें पानी मिलाते हुए लगातार चलाते रहें। इसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी अच्छी तरह से फूल जाए। फिर गैस पर अप्पम पॉट रखें और उसे तेल से ग्रीस करें। अब सभी खानों में एक से डेढ़ चम्मच तैयार मिश्रण डालें।
इसे 5 मिनट तक ढककर पकाएं। फिर इसे पलट दें और एक बार फिर से 5 मिनट तक ढककर पकाएं ताकि यह दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह से पक जाए।
आपका रवा अप्पम तैयार है। इसे नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।
