दिवाली पर बनाएं अनोखी मिठाइयाँ: रेसिपी और टिप्स
दिवाली के लिए खास मिठाई बनाने की विधि
यदि आप हर साल एक जैसी मिठाइयों से बोर हो गए हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस बार घर पर कुछ अनोखी मिठाइयाँ बना सकते हैं। शेफ कपिल सिकद्दर द्वारा सुझाई गई डिश को जरूर आजमाएं।
ये डिशेज नमकीन और मीठे दोनों प्रकार के स्वाद का अद्भुत मिश्रण हैं। आइए जानते हैं इन स्वादिष्ट डिशेज को बनाने की सही विधि।
मलाई स्टफ्ड क्रिस्पी रागी रोल (साॅफ्रन मलाई डेजर्ट)
मात्रा- 2 रोल के लिए
सामग्री-
रागी बेस के लिए-
रागी आटा (फिंगर मिलेट)- 1/2 कप
गेहूं का आटा या मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
गुड़ का पाउडर या चीनी- 2 चम्मच
ताजा दूध- 1 कप
इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
शुद्ध घी- 2 चम्मच
फिलिंग के लिए-
मलाई या रबड़ी- 1.5 कप
हैवी क्रीम या कन्डेस्ड मिल्क
केसर और इलायची- आवश्यकतानुसार
गार्निशिंग के लिए-
ताजी या सूखी लाल गुलाब की पंखुड़ियां
बादाम के कतरन
पिस्ता के टुकड़े
किशमिश
शहद या केसर का सिरप
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कटोरे में रागी का आटा, गेहूं का आटा और गुड़ का पाउडर मिलाएं।
- अब इसमें दूध डालकर एक चिकना घोल तैयार करें।
- फिलिंग के लिए, हेवी क्रीम या कन्डेस्ड मिल्क को केसर और इलायची के साथ धीमी आंच पर गाढ़ा करें, जब तक यह रबड़ी जैसी कंसिस्टेंसी में न आ जाए। इसे ठंडा होने दें।
- इसके बाद रागी का बेस तैयार करें और घी की मदद से इसे क्रिस्पी करें। फिर किनारे पर मलाई की फिलिंग रखें और इसे सिलेंडर आकार में रोल करें।
- अब सर्विंग प्लेट में सजाएं और गुलाब की पंखुड़ियों, बादाम, पिस्ता और किशमिश से गार्निश करें। अंत में शहद या केसर सिरप की बूंदें छिड़कें।
तिल की किस (सेसेम एंड नट रॉयल बार्स)
मात्रा- 4-6 क्यूब्स
सामग्री-
सफेद तिल- 1 कप
काला तिल- 1/2 कप
ऑर्गेनिक गुड़ (बारीक कटा हुआ)- 1 कप
भुने हुए मेवे- 1/2 कप (बादाम, पिस्ता और काजू कटे हुए)
सूखी अंजीर (बारीक कटी हुई)- 4-5 पीस
शुद्ध घी- 2 चम्मच
हरी इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
गार्निशिंग के लिए-
एडिबल गोल्ड लीफ
माइक्रो मिंट
सूखी क्रेनबेरी और बेरी सिरप
बनाने की विधि
- सफेद और काले तिल को अलग-अलग धीमी आंच पर भूनें जब तक कि उनकी खुशबू न आने लगे।
- अब एक भारी तले के पैन में घी गर्म करें, कटा हुआ गुड़ और एक चम्मच पानी डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक पिघलाएं जब तक यह एक सॉफ्ट-बॉल कंसिस्टेंसी में न आ जाए।
- गुड़ की चाशनी को दो हिस्सों में बांटें। एक हिस्से में भुने हुए सफेद तिल मिलाएं। दूसरे हिस्से में काले तिल, कटे हुए मेवे और अंजीर मिलाएं।
- एक चौकोर मोल्ड को बटर पेपर से लाइन करें। बेस पर सफेद तिल का मिश्रण और उसके ऊपर काले तिल, नट्स व अंजीर का मिश्रण दबाते हुए दो अलग-अलग परते बना लें।
- इसे 15-20 मिनट सेट होने दें और फिर क्यूब्स में काट लें। बेरी सिरप, माइक्रो मिंट, पिस्ता और एडिबल गोल्ड लीफ से गार्निश करें। फिर इसे सर्व करें।
