बच्चों के लिए डोरा केक बनाने की आसान विधि
डोरा केक बनाने की विधि
(हेल्थ कार्नर) :- बच्चों को केक बेहद पसंद होते हैं, और जब बात डोरा केक की हो, तो यह और भी खास बन जाता है। आज हम आपको डोरा केक बनाने की एक सरल विधि बताएंगे। आइए, शुरू करते हैं।
सामग्री
1 कप मैदा
3 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
3/4 कप दूध
1 चम्मच शहद
2 बड़े चम्मच भूरा
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
विधि
सबसे पहले, एक बाउल में मैदा, भूरा और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें शहद, कंडेंस्ड मिल्क और 1/2 कप दूध डालकर फिर से मिलाएं। इसके बाद वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए बेटर तैयार करें। एक नॉन स्टिक पैन को गैस पर रखें और उसे आयल से ग्रीस करें। फिर उसमें थोड़ा सा बेटर डालकर मध्यम आंच पर पकने दें। ध्यान रखें कि इसे फैलाना नहीं है। गैस को धीमा कर दें और इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें। इस प्रक्रिया को 2 या 4 पैन केक के लिए दोहराएं।
पैन केक को ठंडा होने के लिए रख दें। अब आपके पैन केक तैयार हैं। इस पर अपनी पसंद के अनुसार चॉकलेट की लेयर लगाएं और फिर दूसरे पैन केक को ऊपर रखें। बीच से काटकर, आपके डोरा केक तैयार हैं।
