बच्चों को पढ़ाई में रुचि दिलाने के प्रभावी तरीके
बच्चों के पढ़ाई के प्रति डर को समझना
अधिकतर माता-पिता की शिकायत होती है कि उनका बच्चा पढ़ाई के समय रोने लगता है, चिड़चिड़ा हो जाता है या बहाने बनाने लगता है। कई बार गुस्से में आकर माता-पिता बच्चे को डांटने या मारने का सहारा लेते हैं, लेकिन यह समस्या का समाधान नहीं है। सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि बच्चा पढ़ाई से क्यों डर रहा है। यह संभव है कि उसे किसी विषय में कठिनाई हो, स्कूल में कोई समस्या हो या फिर पढ़ाई का दबाव बहुत अधिक हो। बिना कारण जाने बच्चे को डांटना समस्या को और बढ़ा सकता है.
पढ़ाई को मजेदार बनाने के उपाय
पढ़ाई को सजा न समझें: घर में अक्सर कहा जाता है कि खेलना बंद करो और पढ़ाई करो। इससे बच्चे को यह महसूस होता है कि पढ़ाई एक दंड या बोझ है। इसलिए इसे हमेशा मजेदार तरीके से प्रस्तुत करें.
छोटे ब्रेक दें: बच्चों को घंटों तक पढ़ाई के लिए मजबूर न करें। 15-20 मिनट पढ़ाई कराएं और फिर थोड़ी देर का ब्रेक दें। जब बच्चा अपना काम पूरा करे, तो उसकी सराहना करें ताकि उसका आत्मविश्वास बढ़े.
तुलना से बचें: अपने बच्चे की किसी अन्य बच्चे से तुलना न करें। इससे उसके मन में हीनभावना आ सकती है। हर बच्चे की सीखने की गति अलग होती है, इसलिए उसकी प्रगति की सराहना करें.
प्यार से संवाद करें: यदि बच्चा पढ़ाई के दौरान रोने लगे, तो उसे गले लगाएं और शांत करें। उसकी समस्याओं को ध्यान से सुनें ताकि उसे यह विश्वास हो सके कि आप उसके साथ हैं. जब बच्चा सुरक्षित महसूस करेगा, तो वह अपनी बात खुलकर कह सकेगा.
कब लें विशेषज्ञ की सलाह
यदि इन उपायों के बावजूद बच्चा पढ़ाई से डरता है, अत्यधिक तनाव में रहता है या सीखने में कठिनाई महसूस करता है, तो तुरंत किसी चाइल्ड काउंसलर या चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए.
