बारिश में कॉकरोच से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
कॉकरोच से बचाव के उपाय
कॉकरोच रोधक: बारिश के मौसम में घर में कीड़ों-मकोड़ों की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है। जब बारिश होती है या नालियों में पानी भर जाता है, तो कॉकरोच सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में आपके किचन और बाथरूम में आ जाते हैं। ये कीड़े बिना खाने के एक महीने तक जीवित रह सकते हैं, लेकिन पानी के बिना एक हफ्ते भी नहीं। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिनसे आप कॉकरोच को आसानी से अपने घर से भगा सकते हैं।
सिंक और वॉशबेसिन के नीचे रिसता पानी इन्हें आकर्षित करता है।
कपूर से कॉकरोच भगाने का तरीका
कपूर और विनेगर का स्प्रे विधि:
4-5 कपूर की टिक्की को पीसकर पाउडर बना लें। इसे एक गिलास पानी में मिलाएं और उसमें 2 चम्मच विनेगर या नींबू का रस डालें।
प्रभाव: इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर सिंक के नीचे, कोनों में और सीलन वाली दीवारों पर छिड़कें। कपूर की तेज गंध से कॉकरोच तुरंत भाग जाते हैं।
कॉकरोच भगाने के लिए कपूर एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इसकी तेज गंध तिलचट्टों को पसंद नहीं आती, जिससे वे दूर भाग जाते हैं। इसके उपयोग के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं।
कपूर के पानी से पोछा:
इसके लिए पहले कपूर का पाउडर बना लें और इसे पोछे वाले पानी में डालें। इसमें आप लौंग या नीम का तेल भी मिला सकते हैं। फिर इस पानी से पोछा लगाएं। इससे कॉकरोच घर से भाग जाएंगे।
स्प्रे का उपयोग:
कॉकरोच को भगाने के लिए कपूर का पाउडर बनाएं और इसे पानी में मिलाएं। अब इस घोल को स्प्रे वाली बोतल में भरें और जहां भी कॉकरोच दिखें, वहां स्प्रे करें।
