सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए देसी हेयर ऑयल बनाने की विधि
सर्दियों में बालों की देखभाल
जैसे-जैसे ठंड का मौसम नजदीक आ रहा है, बालों की स्थिति भी खराब होने लगती है। हवा में नमी और गर्म पानी के उपयोग से बाल सूखे, बेजान और रुखे हो जाते हैं। कभी-कभी, स्कैल्प भी अपनी प्राकृतिक नमी खो देता है, जिससे बालों का टूटना और झड़ना बढ़ जाता है।
प्राकृतिक सामग्री से हेयर ऑयल बनाने की विधि
महंगे शैंपू या हेयर केयर उत्पादों की जगह, आप अपनी रसोई में मौजूद प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं।
देसी हेयर ऑयल के लिए आवश्यक सामग्री:
- 1 कप नारियल तेल
- 2 चम्मच अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल)
- 2 चम्मच सूखा आंवला
- 1 चम्मच मेथी दाना
- 10-12 ताजे कढ़ी पत्ते
- 1 छोटा चम्मच कलौंजी
घर पर नेचुरल हेयर ऑयल बनाने की प्रक्रिया:
एक बर्तन में नारियल तेल डालें। मेथी और कलौंजी के दानों को थोड़ा-सा कूट लें और उन्हें बर्तन में डालें। फिर सूखा आंवला और कढ़ी पत्ते डालें। गैस को धीमी आंच पर जलाएं और इसे 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
ध्यान रखें कि तेल से धुआं न निकले। जब कढ़ी पत्ते कुरकुरे हो जाएं, तो गैस बंद कर दें। बर्तन को ठंडा होने दें। फिर, एक साफ कपड़े या छलनी की मदद से तेल को छान लें। जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसमें कैस्टर ऑयल मिलाएं और इसे एक साफ कांच की शीशी में भरकर ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें।
