सावन में व्रत के दौरान प्रोटीन से भरपूर डाइट के लिए बेहतरीन रेसिपीज
सावन का महीना और व्रत का महत्व
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और यह आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है। इस महीने के सोमवार को भक्त व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और सात्विक आहार का सेवन करते हैं। व्रत के दौरान लोग फलाहार करते हैं। इस समय खान-पान सीमित होता है, इसलिए ऊर्जा बनाए रखने, मांसपेशियों की सेहत के लिए और थकान से बचने के लिए प्रोटीन का सेवन आवश्यक है। आइए जानते हैं कुछ विशेष रेसिपीज जो व्रत के दौरान आपकी डाइट में शामिल होनी चाहिए।
प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ
दही के साथ राजगिरा का पराठा: राजगिरा के आटे में प्रोटीन, आयरन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इससे बने पराठे को दही के साथ खा सकते हैं।
मखाना और नट्स का ट्रेल मिक्स: सूखे भुने मखाने में बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश मिलाकर एक स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर स्नैक तैयार किया जा सकता है।
दही या पनीर करी के साथ समा के चावल: व्रत में समा के चावल का सेवन किया जाता है, जो बहुत लोकप्रिय है। इसे पनीर की करी या ठंडे दही के साथ खा सकते हैं।
सिंघाड़े के आटे की टिक्की के साथ शकरकंद की चाट: उबले हुए शकरकंद में सेंधा नमक, नींबू और पुदीने की चटनी मिलाकर इसे सिंघाड़े के आटे की टिक्की के साथ खा सकते हैं।
सेंधा नमक वाला पनीर टिक्का: पनीर के टुकड़ों को दही और व्रत में उपयोग होने वाले मसालों में मैरीनेट करें और तवे या एयर फ्रायर में भूनें। पनीर प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है।
व्रत वाले आटे से लौकी के कोफ्ता करी: कद्दूकस की हुई लौकी और कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से नमक कोफ्ते बनाएं, हल्का फ्राई करें और टमाटर की करी के साथ परोसें।
