सेंधा नमक से पैरों की थकान दूर करने के आसान उपाय
पैरों की थकान से राहत पाने के उपाय
दिनभर की व्यस्तता और ऑफिस से घर की भागदौड़ के कारण थकान महसूस होना सामान्य है। लंबे समय तक खड़े रहने या ऊँची एड़ी के जूतों के कारण पैरों में थकान, जकड़न और सूजन हो सकती है। दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन शाम होते-होते पैरों में भारीपन और दर्द महसूस होने लगता है, जिससे चलना भी कठिन हो जाता है।
ऐसे में हर कोई अपने पैरों को आराम देना चाहता है। यदि आप भी शाम होते ही पैरों में थकान महसूस करते हैं, तो आप घर पर सेंधा नमक का एक सरल उपाय अपना सकते हैं।
सेंधा नमक वाला पेडीक्योर सोक
- एक बड़े टब में गुनगुना पानी भरें।
- इसमें 2 से 3 चम्मच सेंधा नमक डालें।
- अपने पैरों को इस मिश्रण में 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें।
- थोड़ी देर बाद, पैरों को बाहर निकालकर साफ तौलिए से पोंछ लें।
सेंधा नमक के साथ मिलाएं ये 2 चीजें
- आप टब के पानी में सेंधा नमक के साथ लैवेंडर ऑयल या नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं।
- लैवेंडर का तेल मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है, जबकि नीलगिरी का तेल पैरों की दुर्गंध और बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है।
- इस उपाय को आप सप्ताह में 1 से 2 बार शाम के समय कर सकती हैं, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी।
सोक के बाद पैरों की मालिश करने का सही तरीका
- जब आप 20 मिनट तक पैरों को पानी में रखें, तो उन्हें निकालकर हल्के हाथों से एड़ियों की सफाई करें और तौलिए से पोंछ लें।
- इसके बाद, नारियल तेल या जैतून के तेल से तलवों और उंगलियों की मालिश करें।
- ऐसा करने से फटी एड़ियों की समस्या में राहत मिलेगी और रक्त संचार सही बना रहेगा।
