केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 90 शिक्षण पदों के लिए भर्ती
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में रिक्तियों की घोषणा
CSU भर्ती 2026: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU), दिल्ली ने अपने तीन परिसरों - वेदव्यास परिसर (हिमाचल प्रदेश), श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर (उत्तराखंड) और एकलव्य परिसर (त्रिपुरा) में शिक्षण और अन्य अकादमिक पदों के लिए कुल 90 रिक्तियों की घोषणा की है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 की रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल CSU के चयन पोर्टल curec.samarth.ac.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पदानुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है। विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के परिशिष्ट-I में उपलब्ध है।
रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती में कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 36 पद अनारक्षित (यूआर), 14 एससी, 7 एसटी, 24 ओबीसी और 9 ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त, 7 पद दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षित रखे गए हैं।

परीक्षा केंद्र
उम्मीदवार दिल्ली, मुंबई/पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में से किसी एक परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदनों में एक ही शहर का चयन करें, ताकि परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार की समस्या न हो।
CSU भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले CSU के चयन पोर्टल curec.samarth.ac.in पर जाएं।
नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
मांगी गई शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
