बारिश में फिट रहने के लिए घर पर करें ये आसान एक्सरसाइज
बारिश के मौसम में फिटनेस बनाए रखें
बरसात के दौरान लोग अक्सर चाय, पकौड़े और समोसे का आनंद लेते हैं। खासकर शाम के समय, अनहेल्दी स्नैक्स की इच्छा बढ़ जाती है। यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपने खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ नियमित व्यायाम करना न भूलें। कार्डियो एक्सरसाइज भी करें, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, चोटों से बचाती है और मांसपेशियों को मजबूत करती है.
घर पर करें ये एक्सरसाइज
घर पर करें ये एक्सरसाइज
बॉडीवेट स्क्वैट्स

अपने पैरों को कूल्हे या कंधे की चौड़ाई के बराबर रखें। शोल्डर को हल्का छोड़ें। गहरी सांस लें और कोर मांसपेशियों को टाइट करें। फिर पीछे की ओर झुकें जैसे किसी कुर्सी पर बैठ रहे हों। जब आपके पैर 90 डिग्री का कोण बना लें, तो प्रारंभिक स्थिति में लौटें। इस प्रक्रिया को दोहराएं.
डंबल उठाना

यह एक्सरसाइज आपके पॉश्चर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कर्ल्स, शोल्डर प्रेसेज और लंज जैसे मूवमेंट्स के लिए उपयुक्त है। हमेशा अपने अनुसार वेट उठाएं.
पुश अप्स

पुश अप्स करते समय अपने कंधों को कलाइयों के ऊपर रखें। पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर खोलें और पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें। अपने शरीर को तब तक नीचे लाएं जब तक कोहनियां 90 डिग्री का कोण न बना लें। कुछ समय के लिए होल्ड करें और फिर रेस्ट की पोजिशन में लौटें। इस एक्सरसाइज को 10 से 15 मिनट तक करें.
ग्लूट ब्रिज
पीठ के बल लेटें और घुटनों को एक सीध में रखें। पेट की मांसपेशियों को टाइट करें और पैरों से जमीन पर प्रेशर डालते हुए हिप्स को ऊपर उठाएं। इस दौरान हिप्स की मांसपेशियों को टाइट रखें। फिर से रेस्ट की पोजिशन में लौटें और इस एक्सरसाइज को दोहराएं.
3-3-3 रूल फॉलो करें
स्वस्थ रहने के लिए 3-3-3 रूल का पालन करें। संतुलित आहार लें और खासकर इस मौसम में जंक फूड से बचें। ऐसा करने से आप बीमारियों से दूर रहेंगे.
संतुलित आहार लें।
खाने की मात्रा का ध्यान रखें।
लगातार एक्सरसाइज करें.
