Newzfatafatlogo

चूड़ियों को व्यवस्थित रखने के लिए बेहतरीन बैंगल ऑर्गनाइज़र डिज़ाइन

चूड़ियों को व्यवस्थित रखना हर महिला के लिए एक चुनौती हो सकती है। इस लेख में, हम आपको विभिन्न बैंगल ऑर्गनाइज़र डिज़ाइन के बारे में बताएंगे, जो न केवल आपकी चूड़ियों को सुरक्षित रखेंगे, बल्कि आपके ड्रेसिंग टेबल को भी एक आकर्षक लुक देंगे। जानें वॉल माउंटेड कैबिनेट से लेकर पोर्टेबल पाउच तक, कौन सा डिज़ाइन आपके लिए सबसे उपयुक्त है।
 | 
चूड़ियों को व्यवस्थित रखने के लिए बेहतरीन बैंगल ऑर्गनाइज़र डिज़ाइन

चूड़ियों के लिए ऑर्गनाइज़र डिज़ाइन

हर महिला को चूड़ियों का शौक होता है। लेकिन चूड़ियों को सही तरीके से संभालकर रखना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर चूड़ियां इधर-उधर बिखरी हों, तो इससे न सिर्फ ड्रेसिंग टेबल बिखरी रहती है और चूड़ियों के भी टूटने का डर होता है। इन चूड़ियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए महिलाएं बैंगल्स बॉक्स का इस्तेमाल करती हैं। इससे ड्रेसिंग टेबल को एक प्रोफेशनल और मैनेज्ड लुक मिलता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ बेहतरीन बैंगल ऑर्गनाइजर डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके ड्रेसिंग टेबल को क्लासी लुक देंगे.


वॉल माउंटेड बैंगल कैबिनेट ऑर्गनाइज़र

चूड़ियों और कंगन को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने का यह भी बेहतरीन तरीका है। दीवार पर टंगा होने की वजह से ड्रेसिंग एरिया की जगह बचती है और इसमें लगे मल्टीपल रॉड्स और हुक से चूड़ियां बिखरती नहीं हैं। वहीं इसमें लगा कांच का दरवाजा भी धूल मिट्टी से बचाता है।


लेदर फिनिश ब्रीफकेस

यह ऑर्गनाइज़र उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो स्टाइल के साथ-साथ मजबूती भी चाहती हैं। इसका प्रीमियर लेदर लुक ड्रेसिंग टेबल को क्लासी लुक देता है। इसमें मजबूत लॉक और सॉफ्ट इंटीरियर लाइनिंग होती है, जो चूड़ियों को टूटने और धूल से बचाती हैं।


कस्टमाइज्ड नेम बॉक्स बैंगल ऑर्गेनाइज़र

आजकल अपने नाम के पहले अक्षर वाले कस्टमाइज्ड बॉक्स काफी ज्यादा चलन में हैं। अगर आप भी अपनी अलमारी को मॉर्डन टच देना चाहती हैं, तो यह ऑर्गनाइज़र आपके लिए परफेक्ट है।


हनीकॉम्ब डिवाइडर बैंगल ऑर्गनाइज़र डिजाइन

इस ऑर्गनाइज़र में आप रखने के लिए छोटे-छोटे खांचे, जिनमें आप सेट बनाकर रख सकती हैं। यह ऑर्गनाइज़र उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जो चूड़ियों को दराज के अंदर व्यवस्थित तरीके से रखना चाहती हैं।


हैंगिंग पॉकेट होल्डर

अगर आपकी अलमारी पूरी तरह से भर गई है और इसमें बिल्कुल भी स्पेस नहीं बचा है। तो हैंगिंग पॉकेट होल्डर आपके लिए 'स्पेस सेविंग' का सबसे बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।


लैडर्ड डिस्प्ले स्टैंड

लैडर्ड डिस्प्ले स्टैंड का डिजाइन सीढ़ियों की तरह होता है। इसमें 3 या 4 लेयर्स होती हैं, जोकि पीछे की ओर ऊंची होती हैं। जिसमें चूड़ियों को कलर के हिसाब से सजा सकती हैं। बुटीक और फैंसी ड्रेसिंग रूम के लिए यह डिजाइन सबसे बेस्ट है।


वेलवेट बॉक्स ऑर्गनाइज़र

यह ऑर्गनाइज़र पुराना और सेफ ऑप्शन है। इसमें लकड़ी या हार्डबोर्ड के ऊपर वेलवेट का कपड़ा होता है और अंदर कई रॉड्स होती हैं। जिनमें चूड़ियों को सेट करके रख सकती हैं। यह बंद होता है, इससे गंदा भी नहीं होता है। महंगी चूड़ियों के लिए यह बेस्ट है।


एक्रिलिक ट्रांसपेरेंट स्टैंड

अगर बेडरूम में मॉर्डन ड्रेसिंग टेबल है, तो एक्रिलिक ट्रांसपेरेंट स्टैंड परफेक्ट ऑप्शन है। यह दिखने में कांच की तरह साफ और पारदर्शी होता है। इसमें आप चूड़ियों को टांग सकती हैं, जिससे बाहर से पता चल जाएगा कि कौन सा बैंगल कहां रखा है।


वॉल-माउंटेड बैंगल होल्डर

अगर आपका ड्रेसिंग टेबल छोटा है और कम जगह है, तो दीवार पर लगाने वाले स्टैंड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसको आइने के बगल में या अलमारी के अंदर भी टांग सकती हैं। इसमें रॉड या हुक लगा होता है, जो चूड़ियों को व्यवस्थित रखता है।


रोटेटिंग बैंगल टावर

अगर आपके पास ढेर सारी चूड़ियां हैं, तो रोटेटिंग बैंगल टावर ऑर्गनाइज़र परफेक्ट है। यह गोल घूमता है, जिससे आप अपनी जगह पर खड़े होकर हर तरफ से चूड़ियां देख और निकाल सकती हैं। यह दिखने में स्टाइलिश होने के साथ ड्रेसिंग टेबल के कोने में फिट हो जाता है। इसमें कई लेयर्स होती हैं और कम जगह में भी अधिक चूड़ियां आ जाती हैं।


पोर्टेबल पाउच या रोल

अगर आपको अक्सर सफर करना होता है, तो बैंगल रोल अच्छा ऑप्शन है। यह बेलनाकार पाइप जैसा होता है, जिस पर चूड़ियां चढ़ाकर उसको कपड़े के कवर में बंद कर दिया जाता है। सूटकेस में यह कम जगह लेता है और चूड़ियां भी नहीं टूटती हैं। इसको छोटी अलमारियों में रखना आसान होता है।