रक्षाबंधन पर मेहंदी के लिए 5 ट्रेंडी डिज़ाइन
रक्षाबंधन के लिए मेहंदी डिज़ाइन
सावन का महीना व्रत और त्योहारों का समय होता है, जिसमें मेहंदी लगाना एक परंपरा है। इस महीने मेहंदी लगाने से जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
इस अवसर पर नए कपड़े पहनने और सजने-संवरने के साथ-साथ हाथों में मेहंदी लगाना भी जरूरी होता है। त्योहार की भागदौड़ में मेहंदी लगवाने का समय नहीं मिल पाता, इसलिए आप जल्दी लगने वाले बेल और जाल पैटर्न मेहंदी डिज़ाइन चुन सकती हैं।
रक्षाबंधन पर लगवाएं ये 5 ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन
आजकल बेल और जाल पैटर्न वाली मेहंदी डिज़ाइन कम समय में लग जाती हैं और आपके हाथों को खूबसूरत बनाती हैं। आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडी डिज़ाइन के बारे में:
सिंगल फिंगर अरेबिक बेल: इस डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर बहुत ही सरलता से बना सकती हैं। यह डिज़ाइन बैक और फ्रंट दोनों साइड में लगाया जा सकता है।
फ्लोरल बेल डिजाइन: यदि आप सिंपल मेहंदी डिज़ाइन चाहती हैं, तो यह डिज़ाइन खुद भी बना सकती हैं। पूरे हाथ में फूलों का डिज़ाइन और उंगलियों में भी वैसा ही डिज़ाइन बना सकती हैं।
कमल च्रक रिस्ट जाली बेल: यह डिज़ाइन आपके हाथों को खूबसूरत और रॉयल लुक देगा।
सिंपल चेकर्ड जाली वर्क मेहंदी: यदि आप अपने पूरे हाथ पर मेहंदी भरवाना चाहती हैं, तो यह डिज़ाइन बेहतरीन रहेगा।
कलाई से उंगलियों तक जाल-बेल डिजाइन: यह डिज़ाइन आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ाएगा और इसे बनाना भी आसान है।
