हरियाणा में 30.46 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा एनसीबी की कार्रवाई
(सिरसा समाचार) ऐलनाबाद। हरियाणा की एनसीबी की सिरसा शाखा ने कुताबढ - रानियां रोड पर स्थित गाँव ढाणी सतनाम सिंह के पास से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एनसीबी सिरसा के इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ थाना रानिया के क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि दो तस्कर अपनी बाइक पर अवैध नशीले पदार्थ लेकर रानिया की ओर आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुताबढ - रानियां रोड पर नाका लगाकर आरोपियों को बाइक सहित पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सतनाम सिंह और गुरदास के रूप में हुई है।
गाँव ढाणी सतनाम सिंह के निवासी
दोनों आरोपी गाँव ढाणी सतनाम सिंह के निवासी हैं। जब राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाकर तलाशी ली गई, तो उनके पास से 30.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अधिकारियों ने बताया कि नशे के व्यापार में शामिल अन्य व्यक्तियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
नशे से संबंधित सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 1933
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे, तो भारत सरकार द्वारा जारी नशे से संबंधित टोल फ्री नंबर 1933 या हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। इससे नशा तस्करों को पकड़ने में मदद मिलेगी। पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।