Newzfatafatlogo

02 जुलाई के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ और जन्मदिन

02 जुलाई के दिन कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ हुईं, जिनमें भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एल.वाई. का जन्म भी शामिल है। इस दिन के अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं और जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानें।
 | 

02 जुलाई के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ


02 जुलाई के ऐतिहासिक घटनाएँ: आज के दिन, भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एल.वाई. का जन्म 1983 में कर्नाटक में हुआ। सुहास ने अपने कठिन परिश्रम से पैरा बैडमिंटन में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में रजत पदक जीता और कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


महत्वपूर्ण घटनाएँ



  • 1306 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया, जो उस समय चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।

  • 1985 - आंद्रेई ग्रोमिको को सोवियत संघ का राष्ट्रपति चुना गया।

  • 1940 - ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया।

  • 2004 - भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने जकार्ता में बातचीत की।

  • 2006 - इंग्लैंड के फुटबॉल कप्तान डेविड बेखम ने अपने पद से इस्तीफा दिया।


जन्मे व्यक्ति



  • 1983 - सुहास एल.वाई. - भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी।

  • 1956 - तूफ़ानी सरोज - तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य।

  • 1954 - मोहम्मद अज़ीज़ - प्रसिद्ध पार्श्वगायक।

  • 1948 - आलोक धन्वा - प्रसिद्ध जनकवि।

  • 1945 - विद्या विंदु सिंह - लोक साहित्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध।

  • 1941 - आशालता वाबगांवकर - मशहूर अभिनेत्री।

  • 1925 - स्वामी राम - भारतीय योगाचार्य।

  • 1901 - कालिंदी चरण पाणिग्रही - प्रसिद्ध उड़िया कवि।

  • 1893 - चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी - आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल।


निधन



  • 1961 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे - अमेरिकी उपन्यासकार।

  • 1950 - यूसुफ़ मेहरअली - स्वतंत्रता सेनानी।

  • 1934 - असित भट्टाचार्य - महान क्रांतिकारी।