AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में 31 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्रों की कई प्रमुख सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जबकि कुछ मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकट भी काटे गए हैं।
CM @BhagwantMann Addressing the Media LIVE https://t.co/WLbN5pX4xD
— AAP (@AamAadmiParty) November 12, 2026
इस सूची में सबसे अधिक चर्चा लंबी विधानसभा सीट की हो रही है, जहां कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह उनके रिश्तेदार रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, खरड़ विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अनमोल गगन मान को भी टिकट नहीं दिया गया है।
The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidates for the Punjab Legislative Assembly Elections, 2027. https://t.co/14cQpqt6pV
— AAP (@AamAadmiParty) November 12, 2026
पार्टी ने सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मीत हेयर पहले भी इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा, होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। पंजाब की अभिनेत्री सोनिया मान को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है, और उन्हें अमृतसर जिले की राजा सांसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
