CJP Protest Continues at Jantar Mantar for Second Day
Demand for Education Minister's Resignation
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थक शनिवार रात से वहां डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रातभर बैठे रहे।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की अनुमति समाप्त होने की बात कहकर प्रदर्शनकारियों से स्थान खाली करने को कहा, लेकिन वे रातभर वहीं बने रहे।
Sonam Wangchuk Issues Hunger Strike Warning
दीपके ने आंदोलन का समर्थन करने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने नीट री-एग्जाम देने वाले छात्रों से भी परीक्षा के बाद प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए और कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वे 27 जून से अनशन शुरू करेंगे।
Abhijit Complains About Water and Light Issues
अभिजीत ने आरोप लगाया कि शनिवार रात जंतर-मंतर पर शौचालयों में पानी नहीं आ रहा था। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि जंतर-मंतर के शौचालयों में पानी की आपूर्ति बंद न की जाए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि रात में कुछ समय के लिए लाइट बंद कर दी गई थी, जिससे टॉयलेट तक पहुंचने में कठिनाई हुई।
