फरीदाबाद में दामाद ने सास को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद में गोलीबारी की घटना
हरियाणा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र के नंगला एन्कलेव में एक युवक ने अपनी सास को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया है, जबकि महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आरोपी युवक लंबे समय से बेरोजगार था।
शादी के बाद से परेशान करती थी दामाद की हरकतें
पुलिस को दी गई शिकायत में रीता गिरी ने बताया कि उनकी छोटी बेटी प्रियंका की शादी 2009 में रामवीर से हुई थी। शादी के बाद से रामवीर ने प्रियंका को परेशान करना शुरू कर दिया था, जिसके चलते प्रियंका अपनी मां के पास रहने लगी। प्रियंका ने रामवीर के खिलाफ खर्चा और मारपीट का मामला भी दर्ज कराया था।
दामाद ने तोड़ा दरवाजा और किया हमला
रामवीर पिछले कुछ दिनों से प्रियंका को केस वापस लेने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार की रात, उसने प्रियंका के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अपनी सास रीता को पेट में गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।