Newzfatafatlogo

500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथतस्कर गिरफ्तार 

 | 
500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथतस्कर गिरफ्तार 


500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथतस्कर गिरफ्तार 


भागलपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के शिवनारायणपुर थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को डीएसपी अर्जून गुप्ता ने दी।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रूबल शेख मालदा का रहने वाला है।उसके पास से 500 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसकी कीमत चार से पांच लाख रूपए आंकी गई है। वहीं उसकी निशानदेही पर मथुरापुर पंचायत के कारीकादो से मोहम्मद अफरीदी के घर छापेमारी किया गया‌। जहां से पुलिस ने एक लाख 43 हजार 320 रुपया और ड्रोन कैमरा के साथ एक मोबाईल बरामद किया है।

डीएसपी ने बताया कि इसकी

सूचना बहुत दिनों से मिल रही थी। बहुत जल्द यह का नेटवर्क खत्म कर दिया जाएगा। वहीं छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू अर्जुन कुमार गुप्ता,

शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, पुलिस निरीक्षक जयनाथ

राय, पुलिस निरीक्षक विपीन प्रसाद यादव, अवर निरीक्षक केदार साह, सैफ जवान सत्येंद्र सिंह और रतन कुमार घोष शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर