Newzfatafatlogo

बिंदौरी पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, उपजा तनाव

 | 
बिंदौरी पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, उपजा तनाव
बिंदौरी पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, उपजा तनाव


जयपुर, 3 अप्रैल (हि.स.)। भट्टा बस्ती थाना इलाके में बिंदोरी निकालने के दौरान असामाजिक तत्वों ने महिलाओं पर पथराव किया। पथराव की सूचना पर तनाव फैल गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और हवामहल विधायक बाल मुकुंदाचार्य भी मौके पर पहुंचे। विधायकों ने पुलिस से असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द अरेस्ट करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद स्थानीय लोग और विधायक वापस लौट गए। रात को तनाव की स्थिति को देखने हुए मौके पर जाप्ता तैनात रहा।

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात करीब आठ बजे भट्टा बस्ती में कुछ महिलाएं गाजे-बाजे के साथ बिंदौरी निकाल रही थी। छोटा पार्क के पास से गुजरने के दौरान असामाजिक तत्वों ने महिलाओं पर पथराव किया। पथराव की सूचना फैलते ही आस-पास के लोग जमा हो गए। बिंदौरी पर पथराव की सूचना पर सिविल लाइंस और हवामहल विधायक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पार्क में रात को कुछ बच्चे खेल रहे थे उन्होंने ही बिंदौरी पर पत्थर फेंके थे। इस मामले में पुलिस घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर चार निवासी प्रतापसिंह ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पार्क में 10 से 15 साल के करीब आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे खेल रहे थे। पुलिस इन बच्चों की जानकारी जुटा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ /ईश्वर