Newzfatafatlogo

120 किलो गांजा के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार

 | 
120 किलो गांजा के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार
120 किलो गांजा के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार




अररिया 15 मई(हि.स.)। कुआड़ी ओपी थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने 120 किलो गांजा के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसपी अमित रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। यह कार्रवाई भारत नेपाल की सीमा पर स्थित जिले के कुआड़ी थाना क्षेत्र से की गई है।

एसपी ने बताया कि कुआड़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा की तस्करी और कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कुआड़ी एवं डीआईयू को लेकर एक टीम गठित की गई। टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के विनोद ततमा पिता - छत्तरलाल ततमा के डाढापीपर के घर छापेमारी करने पर उजला रंग के 6 बोरा में 79 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। उसी घर से पुलिस ने संतोष मंडल, विनोद मंडल, महगु मंडल एवं मिथलेश कुमार राय उर्फ मिथुन को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त संतोष मंडल के निशानदेही पर मक्का के खेत से और 3 बोरा गांजा और जब्त किया गया। जिसका वजन कुल 41 किलोग्राम था। एसपी ने बताया कि जब्त किए गए गांजा का वजन कुल 120 किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चारों के विरुद्ध कुआड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया। ये गांजा कहां से लाया गया है और इसे कहां भेजा जाना था, पुलिस इसका पता लगा रही है। ताकि इसके सरगना को गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने बताया कि कुआड़ी पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई और ये बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।जब्त 120 किलो गांजा की अनुमानित कीमत 48 लाख के करीब बताया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा