Newzfatafatlogo

मानव तस्करी एवं अंग प्रत्यारोपण: फोर्टिस के दोनों डॉक्टरों को छह दिन के रिमांड पुलिस को सौंपा

 | 
मानव तस्करी एवं अंग प्रत्यारोपण: फोर्टिस के दोनों डॉक्टरों को छह दिन के रिमांड पुलिस को सौंपा
मानव तस्करी एवं अंग प्रत्यारोपण: फोर्टिस के दोनों डॉक्टरों को छह दिन के रिमांड पुलिस को सौंपा


जयपुर, 15 मई (हि.स.)। मानव तस्करी एवं अंग प्रत्यारोपण के सम्बन्ध में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार दोनों चिकित्सकों को बुधवार को विशेष जांच दल ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें छह दिन के रिमांड पर सौंप दिया गया। इससे पहले आरोपितों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था जहां पर इनको पन्द्रह मई तक रिमांड पर भेजा था। पुलिस आरोपित चिकित्सकों से पूछताछ कर अंग प्रत्यारोपण और तस्करी के मामले की अहम जानकारी जुटाएगी। इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां संभव है। एसआईटी ने दोनों डॉक्टरों का दस दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट में एसआईटी के वकील ने बोला कि आरोपित डॉक्टर दलालों के सम्पर्क में थे। उनके मोबाइल में इसकों लेकर चैट मिली है। जबकि डॉक्टरों के वकील ने कोर्ट में उनके बेकसूर होने की दलील दी।

गौरतलब है कि जवाहर सर्किल पुलिस थाना ने मानव तस्करी एवं अंग प्रत्यारोपण के सम्बन्ध में दर्ज प्रकरण में फोर्टिस अस्पताल मालवीय नगर के नेफ्रोलॉजिस्ट चिकित्सक जितेन्द्र गोस्वामी निवासी और यूरोलॉजिस्ट चिकित्सक संदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप