Newzfatafatlogo

(अपडेट) हावड़ा स्टेशन पर महिला को चाकू मार कर घायल किया, आरोपित गिरफ्तार

 | 
(अपडेट) हावड़ा स्टेशन पर महिला को चाकू मार कर घायल किया, आरोपित गिरफ्तार
(अपडेट) हावड़ा स्टेशन पर महिला को चाकू मार कर घायल किया, आरोपित गिरफ्तार


कोलकाता, 15 मई (हि.स.)। अति व्यस्त हावड़ा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान रिवु बिस्वास के तौर पर हुई है। उसे घायल अवस्था में हावड़ा जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चाकू मारने वाले की पहचान मुंगेश यादव के तौर पर हुई है। उसने रिवु बिस्वास को चाकू मारने के बाद आरपीएफ कर्मियों और अन्य यात्रियों पर भी हमला करने की कोशिश की, क्योंकि उन्होंने उसके हाथ से चाकू छीनने का प्रयास किया था। हालांकि, अंततः उसे काबू कर लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पता चला है कि यादव मृतक महिला और उसके पति पिंटू विश्वास दोनों को जानता था। पिंटू और यादव दोनों मुंबई में एक ही ऑफिस में काम करते थे।

जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर को यादव और बिस्वास दंपत्ति एक साथ हावड़ा स्टेशन आये थे। कुछ समय बाद, यादव ने पिंटू विश्वास से पास की दुकान से उसके लिए कुछ दवाएं खरीदने का अनुरोध किया। जैसे ही वह दवा लेने के लिए निकला, यादव ने अचानक अपने बैग से चाकू निकाला और रिवु बिस्वास के पेट में ताबड़तोड़ वार करने लगा। मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। इस सिलसिले में पूछताछ हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा