कुर्साकांटा पुलिस ने 13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
![कुर्साकांटा पुलिस ने 13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार](https://newzfatafat.com/static/c1e/client/99589/downloaded/0d41a8f607657dc9b5504d4022146de1.jpg?width=789&height=500&resizemode=4)
![कुर्साकांटा पुलिस ने 13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार](https://newzfatafat.com/static/c1e/client/99589/downloaded/a629166239e69092cb008954b42e701b.jpg)
![कुर्साकांटा पुलिस ने 13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार](https://newzfatafat.com/static/c1e/client/99589/downloaded/0d41a8f607657dc9b5504d4022146de1.jpg)
अररिया, 15 मई(हि.स.)।
कुर्साकांटा पुलिस ने 13 किलो गांजा के साथ बखरी गांव से दो तस्करो को गिरफ्तार किया।कुर्साकांटा के हत्ता बखरी टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया।
कुर्साकांटा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की अगुवाई में पुलिस ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।पुलिसिया कार्रवाई में हत्ता बखरी टोला वार्ड संख्या 10 निवासी कुंदन कुमार यादव पिता -शैल कुमार यादव और नेपाल के रंगेली निवासी गणेश कुमार यादव पिता -बिंदेश्वरी कुमार यादव को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस की वाहन को देखकर दोनों तस्कर गांजा की झोली लेकर भागने लगे। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज कर दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार//राहुल