Newzfatafatlogo

प्रधान पति ने किया किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज

 | 
प्रधान पति ने किया किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज
प्रधान पति ने किया किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज


जालौन, 16 मई (हि.स.)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही प्रधान पति द्वारा बाइक से बहला फुसलाकर जालौन देवी मंदिर में दर्शन करने के बहाने ले गया। दर्शन के बहाने प्रधान पति सत्येंद्र दोहरे यमुना की झाड़ियां में ले गया। जहां शराब के नशे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी के शरीर में गाल और सिर में कई चोट के निशान भी है। किशोरी को प्रधान पति बदहाल अवस्था में छोड़कर भाग गया। किशोरी मंदिर के पास रोती-बिलखती पहुंची जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके स्वजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे किशोरी के पिता और परिजन संबंधित घटना थाना कुठौंद की होने के नाते वहां ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि संबंधित आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विशाल/सियाराम